प्रदेश के सामाजिक न्याय निःशक्तजन कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन घनघोरिया की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज प्रतिष्ठान के न्यास मण्डल की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह नें बैठक में खनिज मद से स्वीकृत किए गए कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक 46 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें से 26 कार्य प्रगति पर हैं। इन कार्यों हेतु 1664.6 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। जिसमें से अब तक 880.67 लाख रूपए व्यय किए जा चुके हैं।
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिले के विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों हेतु खनिज मद से आवश्यकतानुसार राशि स्वीकृत की जा रही है। स्वीकृत किए गए कार्यों में निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। विधायकों द्वारा भी खनिज मद से निर्माण कार्य स्वीकृत करने की मांग पर कलेक्टर ने कहा कि मांग एवं आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाएगें। बैठक में विधायक सर्वश्री सिद्धार्थ कुशवाहा, रामलखन पटेल, नीलांशु चतुर्वेदी सहित कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री ऋजु बाफना, आयुक्त नगर पालिक निगम अमनवीर सिंह बैस, खनिज अधिकारी श्रीमती दीपमाला तिवारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल में लोन ऐप के झांसे में फंसे एक शख्स ने अपने पूरे परिवार सहित खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी ने अपने बच्चों को जहर पिलाकर खुद फांसी लगा ली। भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कर्ज के दुष्चक्र में फंसे एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है। मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलत...
Comments
Post a Comment