दिव्यांगजनों के खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

    सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के उपसंचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 
    प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महिला औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान में 3 दिसंबर को प्रात 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाला फेक, गोला फेक, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली, फेन्सी ड्रेस, डांस प्रतियोगिता, 100 मीटर की दौड़, एकल गायन सहित दिव्यांगजनों द्वारा बनाई कलाकृति एवं चित्रकला, हस्तकला आदि का स्टाल लगाया जाएगा। 


Comments