भोपाल ईटखेड़ी में आज से तब्लिग़ी इज़्तिमा शुरू हो चुका है इज़्तिमा में शिरकत करने के लिए 40 मुल्कों की जमाते आई है यह इज्तिमा 72 वा इज्तिमा है। पहले यह है आयोजन भोपाल में ताजुल मसाजिद में होता था। यह इज्तिमा 13 लोगों से शुरू हुआ था इस साल लगभग 15 लाख लोगों के आने की संभावना है। 4 दिनों तक लगातार अकाबिर हज़रात(मुस्लिम धर्म गुरुओं) के बयान वाज़ो तक़रीर होगी। जिसमें एक ईश्वर को मानो। और ईश्वर के आदेश का पालन करो और आख़री पैगंबर के बताएं हुए मार्ग पर चलो। हर बार की तरह इस बार भी यहां पर लोगों के ठहरने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भारत के सभी राज्यों से भी लोग बस और ट्रक और ट्रेनों से लगातार आ रहे हैं। इज़्तिमा में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम है। सुबह फजिर की नमाज के बाद शुरू हुए तकरीर-ओ-बयान के दौर में शामिल होने के लिए जमातों का पहुंचने का सिलसिला गुरूवार रात से शुरू हो गया था। देशभर की सैकड़ों जमातों के साथ श्रीलंका, मलेशिया, इन्डोनेशिया, जार्डन, अमेरिका, यूके, अफगानिस्तान, रूस, कंबोडिया, इंग्लैंड, तिरिकिस्तान, वियतनाम सहित कई मुल्कों की जमाते इज्तिमा में शिरकत कर रही हैं। जहाँ जमात...