Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2022

भोपाल की बहू अमृता त्रिपाठी ने साउथ कोरिया मे मिसेज यूनिवर्स जॉय का ख़िताब अपने नाम कर दैश प्रदेश का नाम रोशन किया।

भोपाल की बहू अमृता त्रिपाठी ने साउथ कोरिया में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।  अमृता ने मिसेज यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में इंडिया को रिप्रजेंट किया। 33 साल की अमृता ने मिसेज यूनिवर्स जॉय का ख़िताब अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 का क्राउन जीता था। मिसेज यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के बाद अमृता अब भोपाल लौट चुकी हैं। इस उपलब्धि पर वो बेहद खुश है उनका कहना है कि मानो उनका सपना पूरा हो गया, और सपने को सच में जीना, इससे बड़ा कुछ नहीं है। अमृता त्रिपाठी ने कहा कि मैंने नहीं सोचा था कि मेरा सपना पूरा होगा, वही उन्होंने अपने इस  यात्रा के बारे में बताया इस ब्यूटी पेजेंट में दुनिया के कोने-कोने से औरतें समारोह में शामिल हुई थीं। सभी के अलग कल्चर थे। मेरे लिए वो सब कुछ नया जेसा था, लेकिन मैंने कुछ अलग करने का ही सोचा था। इसलिए मैंने भारत को रिप्रेजेंट करते हुए वहां महिलाओं को मां दुर्गा के प्रतीक के रूप में दर्शाया। मैंने बताया कि मेरे देश में महिलाओं और बेटियों को देवी मानकर पूजा जाता है। उस प्रेजेंटेशन के बाद सभी ने खड़े होकर तालियां बजाईं, वो मोमेंट मेरे लिए सब...

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, जानिए उनका जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र।

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, जानिए उनका जीवन परिचय और राजनीतिक सफर। नईदिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। ये 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। बता दें 20 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने अपना 64वां जन्मदिन मनाया। देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल मुर्मू, झारखंड की पहली महिला गवर्नर भी रह चुकी हैं। उन्होंने 18 मई 2015 को पद संभाला था। दो बार विधायक रह चुकी द्रौपदी ने अपने करियर की शुरुआत टीचर के रूप में की। उन्होंने ओडिशा के सिंचाई विभाग में भी काम किया है। उन्हें बेस्ट विधायक के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। जीवन परिचय द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव के एक संथाल आदिवासी परिवार से आती हैं। इनका जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा में हुआ था। वह दिवंगत बिरंची नारायण टुडू की बेटी हैं। मुर्मू की शादी श्याम चरम मुर्मू से हुई थी। उन्होंने 1997 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। द्रौपदी मुर्मू 1997 में ओडिशा के राजरंगपुर जिले में पार्षद चुनी गईं। 1997 में ही म...

परदे में रहकर शकीरा ने लड़ा चुनाव, नहीं किया प्रचार खंडवा से पार्षद चुनाव जीती शाकीरा बिलाल हमेशा बुर्खा में दिखती हैं।

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव के नतीजे कई सीटों पर सामने आ गए हैं। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा ने परचम लहराया है। चर्चा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) की भी हो रही है। पार्टी ने प्रदेश में अपना खाता खोल लिया है। खंडवा में वार्ड नंबर 14 से एआईएमआईएम की प्रत्याशी शाकीरा बिलाल ने कांग्रेस की चार बार की पार्षद को हरा कर जीत हासिल की है। खंडवा की अगर बात करे तो यहां भी भाजपा की महापौर प्रत्याशी विजय हुई हैं। अमृता अमर यादव ने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19765 वोटों से हराया है। अमृता यादव को 51916 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आशा मिश्रा को 32153 वोट मिले। एआईएआईएम की उम्मीदवार को 9601 वोट मिले हैं। इस बीच शकीरा ने जीत हासिल करके प्रदेश में एआईएमआईएम के सफर की शुरुआत कर दी है। खास बात यह कि पूरे चुनाव में शाकीरा ने प्रचार नहीं किया। एआईएमआईएम की पार्षद प्रत्यशी गृहणी हैं। शकीरा के पति बिलाल पेंटर का काम करते हैं। खंडवा के छत्रपति शिवजी वार्ड से एआईएमआईएम की प्रत्यशी शकीरा के सामने कांग्रेस की चार बार से पार्षद रही नूरजहां थीं। यह वार्ड मुस्लिम बहुल वार्ड हैं।...

शिवसेनाके एकनाथ शिंने गुरुवार शाम महाराष्ट्र के नए सीएम पद की शपथ ली. जबकि देवेंद्र फडणवीस राज्य के नए उप-मुख्यमंत्री बने.

शिवसेनाके एकनाथ शिंने गुरुवार शाम महाराष्ट्र के नए सीएम पद की शपथ ली. जबकि देवेंद्र  फडणवीस राज्य के नए उप-मुख्यमंत्री बने.  एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में किया गया. इस दौरान शिवसेना और बीजेपी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे. बता दें कि एकनाथ शिंदे के बतौर सीएम पद की शपथ लेने के बाद अब अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र की नई कैबिनेट तय होगी. गुरुवार शाम को देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि आज शाम साढ़े सात बजे एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे, जबकि इनकी कैबिनेट अगले कुछ दिनों में शपथ लेगी. इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की थी वो राज्य की शिंदे सरकार का हिस्सा नहीं होंगे और बाहर से उन्हें समर्थन देंगे. इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंपा था. सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस पहले नई सरकार में कोई पद लेना नहीं चाहते थे लेकिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद वो उप-मुख्...