प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात सहित भाजपा शासित राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तराखंड में ही नए ”मोटर व्हीकल संशोधन एक्ट” का विरोध होने से यह कानून मजाक बनता जा रहा है और इसपर सवाल खड़े हो रहे हैं। अपनी ही पार्टी भाजपा शासित राज्यों में इसके विरोध से परिवहन मंत्री नितिन गडकरी खासे आहत दिख रहे हैं। कांग्रेस राज्य और बंगाल तो खैर इस कानून में भारी भरकम जुर्माना राशि का विरोध कर ही रहे हैं। यह आश्चर्य की बात है कि भाजपा शासित और पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात तक में इस कानून को ”जनविरोधी” मानते हुए बहुत हल्का करके लागू किया जा रहा है। भाजपा शासित ही महाराष्ट्र की सरकार ने तो इसे लागू करने से ही मना कर दिया है और केंद्र सरकार से सवाल भी उठाया है। कर्नाटक के येद्दियुरप्पा सरकार ने भी ”गुजरात मॉडल” का अध्ययन करने की अपने अफसरों को हिदायत दी है। इस सारे मामले में राजनीतिक पेंच भी जुड़ रहा है। सारा का सारा ठीकरा राजनीतिक रूप से परवहन मंत्री नितिन गडकरी पर आ पड़ा है। वही उठ रहे सवालों पर जवाब भी दे रहे हैं। गुजरात में इस कानून को हल्का करके लागू करने की खबर के बाद गडकरी बहुत आहत द...