जिले के तीन बीजेपी नेता इंदौर के विजयनगर स्थित एक स्पा सेंटर पर पड़े सेक्स रैकेट के छापे में पकड़ाए गए है। पुलिस ने गुरुवार को इंदौर के विजयनगर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा । पुलिस ने इंदौर और थाईलैंड की 10 लड़कियों के साथ 8 लड़को पकड़ा। इनमें 3 लड़के खंडवा से है, जो बीजेपी के खालवा मंडल में युवा मोर्चा पदाधिकारी है। सेक्स रैकेट मामले में खंडवा के तीन युवकों गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लड़कों में वरूण यादव, विवेक नामदेव व अशोक सिंगला शामिल थे। तीनों युवक भाजपा के पदाधिकारी है। वरूण यादव युवा मोर्चा खालवा मंडल में उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री के पद पर है। वहीं अशोक सिंगला भाजपा का कार्यकर्ता है। आरोपियों पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों पर सेक्स रैकेट में धाराएं लगाई । यह तीनो भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के बेहद क़रीबी है। शिवराज सरकार के वन मंत्री का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सफ़ाई दीओर कहा हम लोग सार्वजनिक जीवन में जब काम करते हैं, अगर आपका कोई फ़ोटो ले रहा है तो मना नहीं कर सकता। अगर उन लोगों ने ग़लत काम किया