अशोकनगर की शान कहे जाने वाले खेल बुशू की होनहार खिलाड़ी कु.पूर्वा नरवरिया ने  बुशू खेल में पहला गोल्‍ड मेडल प्राप्‍त किया


    अशोकनगर की शान कहे जाने वाले खेल बुशू की होनहार खिलाड़ी कु.पूर्वा नरवरिया ने  बुशू खेल में पहला गोल्‍ड मेडल प्राप्‍त कर मध्‍यप्रदेश एवं जिला अशोकनगर का नाम रोशन किया है। कु. पूर्वा की इस उपलब्धि पर कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। कु. पूर्वा  विश्वामित्र अवार्डी वूशु कोच ब्रजेश धुरेंटे से दो वर्षों से लगातार ट्रेनिंग ले रही हैं। उल्‍लेखनीय है कि 19वी सब जूनियर नेशनल बुशू प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में किया जा रहा है। जिसमें देश भर के हजारों बुशू खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।  अशोक नगर की पूर्वा ने अपने चनक़्वान इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 प्रतिद्वदियों में 8.20 का सबसे ज्यादा स्कोर प्राप्त किया और पूर्वा ने मध्यप्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। पूर्वा ने मैच के दूसरे दिन भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जियांसू में कांस्य पदक जीतकर अशोकनगर सहित प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।


Comments