ग्राम विलाव विकास खण्ड भिण्ड निवासी श्री भीम सिंह एक शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति थे। वे सदैव से खुद का कंप्यूटर सेन्टर खोलना चाहते थे परंतु उनकी आर्थिक स्थिति उन्हें इसकी इजाजत नही दे रही थी।
भीम सिंह काफी चिंतित थे पर उनके मन में सदैव से दृण निश्चय था कि उन्हें अपना कंप्यूटर सेन्टर खोलना ही है। तभी उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में पता चला। उन्होंने इस योजना की जानकारी प्राप्त की ओर आवश्यक दस्तवेजों की पूर्ति कर उन्होंने इस योजना अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन दिया।
आवेदन देने के कुछ समय पश्चात उनका ऋण पास हो गया और उन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्राप्त हुई। अब भीम सिंह अपना कंप्यूटर सेन्टर आसानी से खोल पाएंगे। भीम सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का इस योजना हेतु धन्यवाद देते हैं।
भोपाल में लोन ऐप के झांसे में फंसे एक शख्स ने अपने पूरे परिवार सहित खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी ने अपने बच्चों को जहर पिलाकर खुद फांसी लगा ली। भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कर्ज के दुष्चक्र में फंसे एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है। मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलत...
Comments
Post a Comment