मध्य प्रदेश सरकार की कल्याणी पेंशन योजना विधवा महिलाओं को दे रहीं है सहारा। योजना अंतर्गत प्रदेश में निवासरत कल्याणी (विधवा) महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने व जीवन निर्वाह हेतु प्रतिमाह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना में 18 वर्ष से 79 वर्ष की कल्याणी (विधवा) होने पर राज्य शासन द्वारा 600 रू. प्रतिमाह पेंशन प्रदाय की जा रही है।
योजना अंतर्गत मिलने वाली पेंशन से महिलाओं को आर्थिक सहारा मिल रहा है जिससे उन्हें जीवनयापन में सहारा मिल पा रहा है। भूरी देवी, दिनेश देवी, छोटी बिटिया देवी, सीमा देवी को कल्याणी पेंशन मिलना प्रारम्भ हो गयी है। जिससे उन्हें जीवनयापन के लिए एक सहारा मिला है। वे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का इस योजना के लिए धन्यवाद देती है।
भोपाल में लोन ऐप के झांसे में फंसे एक शख्स ने अपने पूरे परिवार सहित खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी ने अपने बच्चों को जहर पिलाकर खुद फांसी लगा ली। भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कर्ज के दुष्चक्र में फंसे एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है। मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलत...
Comments
Post a Comment