जूली को पार्लर खोलने के लिए एक राह मिल गई

    ग्राम मनपुरा निवासी जूली केवट ने कक्षा बारहवीं तक पढ़ाई की है बारहवीं के बाद उनकी शादी हो गई और पढ़ाई छूट गई परंतु जूली के मन में आत्मनिर्भर होकर काम करने की इच्छा थी। जूली को ब्यूटी पार्लर का काम सीखने का शौक था। उन्होंने भौंती के एक पार्लर में 6 महीने ट्रेनिंग ली और काम सीखा। उसके बाद ब्यूटी पार्लर में काम करना शुरू कर दिया, जहाँ उन्हें हजार से 1500 रुपये प्रतिमाह मिलते थे। जूली को हमेशा लगता था कि इतने कम रुपए में किसी भी हालत में घर की गुजर-बसर नहीं की जा सकती इसलिए उन्होंने स्वयं का पार्लर खोलने के बारे में सोचा।
     जूली को किसी माध्यम से मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की जानकारी मिली। इससे जूली को पार्लर खोलने के लिए एक राह मिल गई। उन्होंने पुरी जानकारी लेकर ऋण के लिए आवेदन कर दिया। अभी जूली का लोन भी स्वीकृत हो गया है। जूली का कहना है कि अब उनका स्वयं का ब्यूटी पार्लर होगा। उन्हें किसी और के पार्लर पर इतने कम रुपए में घंटों काम नहीं करना पड़ेगा।


                                        (सुश्री प्रियंका शर्मा) 

सहायक संचालक 

 

Comments