19 से 25 नवम्बर, 2019 तक आयोजित होने वाले विश्व धरोहर सप्ताह-2019 के मद्देनजर भारतीय रेल खान-पान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) मुम्बई से एक विशेष पर्यटन पैकेज 'हेरिटेज वीक' की शुरूआत कर रहा है। यह आयोजन 22 से 25 नवम्बर, 2019 तक होगा। इस यात्रा को आईआरसीटीसी, पश्चिम ज़ोन कार्यालय, मुम्बई संचालित कर रहा है। इस पैकेज की अनोखी विशेषता यह है कि इसमें गुजरात की धरोहर तथा संस्कृति का परिचय मिलेगा। इस यात्रा में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'रानी की वाव' और प्रसिद्ध 'मोधेरा सूर्य मंदिर' शामिल हैं। अहमदाबाद शहर के आसपास स्थित स्थानों को भी इस यात्रा में रखा गया है। यात्रा के दूसरे दिन, यानी 23 नवम्बर 2019 को पर्यटकों को प्रसिद्ध यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल चंपानेर- पावागढ़ पुरातत्व पार्क भी ले जाया जायेगा। इस यात्रा का महत्वपूर्ण आकर्षक पक्ष यह है कि पर्यटकों के समूह को विश्व के सबसे विशाल स्मारक 'स्टेचू ऑफ यूनिटी' का पर्यटन भी कराया जायेगा। पैकेज का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए यात्री 8287931654/ 022-22644378 / 22632485 नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं। |
भोपाल में लोन ऐप के झांसे में फंसे एक शख्स ने अपने पूरे परिवार सहित खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी ने अपने बच्चों को जहर पिलाकर खुद फांसी लगा ली। भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कर्ज के दुष्चक्र में फंसे एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है। मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलत...
Comments
Post a Comment