मॉस्को। रूस के एक मानसिक समस्या से पीड़ित सैनिक ने साइबेरिया स्थित रूस के सदूरवर्ती पूर्वी रूसी ट्रांस बैकाल के प्रशासनिक केन्द्र के चीता जिले में एक जवान ने शुक्रवार को अपने सहकर्मियों पर गोलीबारी कर दी जिसमें आठ सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। रूसी रक्षा मंत्रालय के ज्वेजदा प्रसारण सेवा ने बताया, इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना का कारण जवान का मानसिक संतुलन बिगडऩा बताया जा रहा है। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और अभी उनकी हालत खतरे से बाहर है। मंत्रालय ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। उप-रक्षा मंत्री आंद्रेई कारतापोलोव के नेतृत्व में एक आयोग घटनास्थल पहुंच रहा है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने घटना पर तत्काल टिप्पणी करने से इनकार किया। रूस की सेना में 1990 के दशक में बर्बर रैगिंग की परंपरा एक बड़ी समस्या थी, लेकिन हाल के वर्षों में इसमें महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। ज्वेजदा ने कहा कि घटना की जांच के लिए उपमंत्री कर्नल जनरल आंद्रेई कार्तापोलोव की अध्यक्षता में मंत्रालय ने एक आयोग का गठन किया है।
भोपाल में लोन ऐप के झांसे में फंसे एक शख्स ने अपने पूरे परिवार सहित खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी ने अपने बच्चों को जहर पिलाकर खुद फांसी लगा ली। भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कर्ज के दुष्चक्र में फंसे एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है। मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलत...
Comments
Post a Comment