जिले में डेंगू बीमारी और मच्छरों के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है इसमें आज भी शहर के अलग-अलग इलाकों में घर-घर जाकर बर्तनों और पानी भरे बड़े सामानों की भी जाँच की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों ने लोगो को डेंगू बीमारी और मच्छर के बारे में जानकारी दी उससे बचाव के तरीके लार्वा नष्ट करने के बारे मे बताया। दलों द्वारा कई जगहों पर मच्छर मार दवा और धुआँ का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
इलाकों में विशेष सावधानी रखने के लिए लोगो को समझाईश भी दी जा रही है और लोगों को खुद अपने घरों के आस-पास पानी जमा नही होने देने घरो में बर्तनो में रखे पानी को 3 दिन में बदलने के लिए भी बोला जा रहा है। बच्चों को पूरे कपड़े पहनाने के साथ सोने के समय मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह भी दी जा रही है।
भोपाल में लोन ऐप के झांसे में फंसे एक शख्स ने अपने पूरे परिवार सहित खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी ने अपने बच्चों को जहर पिलाकर खुद फांसी लगा ली। भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कर्ज के दुष्चक्र में फंसे एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है। मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलत...
Comments
Post a Comment