Skip to main content

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का "नेहरू और शिक्षा" सेमिनार में संबोधन











 


 

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि पंडित जवाहर लाल नेहरु की दूरदृष्टि और सक्षम नेतृत्व के कारण ही आज हमारा पूरा देश एक झण्डे के नीचे खड़ा है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की सोच के अनुरूप सरकार प्रदेश की भावी पीढ़ी को सक्षम और सफल बनाने के लिए उन्हें शिक्षित करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। श्री कमल नाथ आज बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती पर आयोजित सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि पंडित नेहरू एक शिक्षित राष्ट्र के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने को लेकर काफी गंभीर थे। आजादी के बाद उनके सामने राष्ट्र निर्माण और उसकी अनेकता में एकता को मजबूत करने के साथ ही ज्ञानवान देश निर्माण की एक बहुत बड़ी चुनौती थी। इस चुनौती का उन्होंने अपने सक्षम नेतृत्व, दूरदृष्टि और दृढ़ निश्चतता के साथ सामना किया। आज देश में जितनी भी नामी शिक्षण संस्थाएँ और अनुसंधान केन्द्र हैं, वे सब नेहरू जी की देन हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू जी ने मजबूत भारत की नींव रखी, जो आज दुनिया के सशक्त राष्ट्रों में से एक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न जातियों, धर्मों और भाषाओं के बीच नेहरू जी ने पूरे भारत को एक झंडे के नीचे लाकर खड़ा किया, जिसका लोहा आज पूरा विश्व मानता है। उन्होंने कहा कि आज देश में हमारा प्रजातंत्र मजबूत है, उसे कमजोर करने की हर कोशिश असफल हो रही है, तो इसका श्रेय पंडित नेहरु को जाता है। बाबा साहिब अंबेडकर को संविधान बनाने की जिम्मेदारी देकर उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर क्षेत्र में परिवर्तन आया है। शिक्षा भी उससे अछूती नहीं है। पहले हमारे सामने शिक्षा और ज्ञान के सीमित संसाधन थे लेकिन आज उनका विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि इस परिवर्तन को समझें, इसे अपनाएं और अपने देश को पूरे विश्व में नए बदलावों के साथ सशक्त भारत के रूप में स्थापित करने में अपना योगदान दें। शिक्षा और ज्ञान के अंतर को समझें। उन्होंने कहा कि ज्ञान हमें जीवन भर प्राप्त होता है, जो हर चुनौती का सामना करने में मार्गदर्शन प्रदान करता है। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पंडित नेहरू से बाल्यकाल में हुए सम्पर्क की यादों को साझा करते हुए कहा कि जब वे दून स्कूल में संजय गांधी के सहपाठी थे, तब पंडित नेहरू और श्रीमती इंदिरा गांधी एक साथ माह में एक बार स्कूल के नियम के अनुसार संजय गांधी और राजीव गांधी से मिलने आते थे। इस दौरान उनका सम्पर्क नेहरू जी एवं इंदिरा जी से हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दिन भर उनके साथ रहते थे लेकिन हमें कभी अहसास नहीं होता था कि हम देश के प्रधानमंत्री के साथ हैं। वे बगैर तामझाम के एक जिम्मेदार अभिभावक होने के नाते हम लोगों के साथ समय बिताते थे। हमसे शिक्षा और ज्ञान से जुड़ी बातें करते थे और सीख भी देते थे। अंत में वे यह कहकर विदा लेते थे कि मैं अगली बार आऊँगा, तो पूछँगा। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद प्रगतिवादी सोच के साथ उस समय देश को एक नई दिशा और दृष्टि दी, जब हमारा देश रूढि़बद्धता और अंधविश्वास की सोच में जकड़ा हुआ था। उस समय एक सुई भी हमारे देश में नहीं बनती थी। आज हम न केवल अपने देश की बल्कि दुनिया के अन्य देशों की जरूरतों को पूरा करते हैं। पंडित नेहरू की ही यह देन है। उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान देश कभी नहीं भुला पाएगा। उन्होंने कृषि क्षेत्र को उन्नतशील बनाया और मजबूत लोकतंत्र की नींव डाली। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू की उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में जो प्रगतिवादी सोच थी, आज हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ उसी सोच के अनुरूप प्रदेश के विकास की नई तस्वीर गढ़ रहे हैं। प्रदेश का युवा शिक्षित और सक्षम बने, उसे रोजगार मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ष्नेहरू और शिक्षाष् विषय पर आयोजित इस सेमिनार के मुख्य वक्ता शिक्षाविद् डॉ. अनिल सदगोपाल ने कहा कि पंडित नेहरू के तीन महत्वपूर्ण विचार हैं, जो आज के समय में केवल प्रासांगिक ही नहीं है बल्कि हमारा मार्गदर्शन भी करते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू कहते थे कि शिक्षा का मकसद सेवा है। शिक्षा का केवल निज हित के लिए नहीं बल्कि समूचे समाज की सेवा में उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का विचार था कि हमारे विश्वविद्यालय इंसानियत सहिंष्णुता, तार्किकता और नए विचारों के बनें, जहाँ सच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि नेहरू जी का यह भी विचार था कि हमारी तकनीकी की स्वीकार्यता तभी है, जब उसमें इंसानियत और समाज के बुनियादी मूल्यों का समावेश हो। सेमिनार के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की बाल्यकाल से लेकर जीवन के अंतिम क्षणों तक के कृतित्व पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। उन्होंने नेहरू जी पर केन्द्रित स्मारिका का भी विमोचन किया।



Comments

Popular posts from this blog

भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी

भोपाल में लोन ऐप के झांसे में फंसे एक शख्स ने अपने पूरे परिवार सहित खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी ने अपने बच्चों को जहर पिलाकर खुद फांसी लगा ली।     भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कर्ज के दुष्चक्र में फंसे एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है। मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलत...

ग्वालियर में हर बूथ होगा मजबूत, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को सिखाया बूथ प्रबंधन का पाठ

ग्वालियर में हर बूथ होगा मजबूत, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को सिखाया बूथ प्रबंधन का पाठ। दिनांक 26 मार्च 2023 ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समूचे मध्यप्रदेश की विधानसभाओं में कांग्रेस के मंडल सेक्टर अध्यक्षों व बीएलए कार्यकर्ताओं के साथ बूथ प्रबंधन को लेकर बैठक ले रहे हैं। इसी तारतम्य में वे आज ग्वालियर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15 के कांग्रेस के 3 ब्लॉक अध्यक्ष, 21 मण्डलम अध्यक्ष व 97 सेक्टर अध्यक्ष व 320 बूथ लेबल एजेंट शामिल हुए।  ग्वालियर 15 के कार्यकर्ताओं ने मुखर होकर अपनी बात रखी। सभी ने क्षेत्र के विधायक और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात प्रमुखता से रखी। पूर्व सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं की बातें सुनी और उनके जवाब दिए। उसके बाद ग्वालियर 15 विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता की बैठक में उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को ससम्मान मंच पर बैठाया और स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ मंच से नीचे बै...

भोपाल में काव्य गोष्ठी‌ एवं 'यादे सिराज' सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

 नगर की चर्चित साहित्यिक संस्था होरिज़ॉन गूडफेथ एजुकेशन एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में  दिनांक  29-01-2023  रविवार को  92 चाणक्यपुरी जे. के. रोड भोपाल में काव्य गोष्ठी‌ ऐंव 'यादे सिराज' सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें‌ नगर के जाने माने साहित्यकारों ने भाग लिया ।  कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था की अध्यक्षा ‌श्रीमति मनोरमा चोपड़ा ने सबका स्वागत किया । संस्था द्वारा स्थापित "यादे सिराज सम्मान" इस माह उर्दू जगत के जाने माने वरिष्ठ शायर जनाब आबिद काज़मी को शाल, श्रीफल ऐंव सम्मान पत्र भेंट कर प्रदान किया गया । कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर देर शाम तक चला ।  इस अवसर‌ पर संस्था के संरक्षक श्री अशोक निर्मल विशेष तौर पर‌ उपस्थित रहे ।  यह कार्यक्रम डा० मोहम्मद आज़म की अध्यक्षता, श्री मुबारक शाहीन के मुख्य आतिथ्य,‌ श्री रक़ीब अंजुम के सारस्वत आतिथ्य ऐंव श्री सरवर हबीब के विशेष आतिथ्य में‌ संपन्न हुआ ।  कार्यक्रम का सफ़ल‌ संचालन कमलेश नूर ने किया । अपने अध्यक्षीय भाषण में डा० मोहम्मद आज़म ने...