लोगो को उपचार के लिए 99 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत



विधासभा क्षेत्र पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी की अनुशंसा पर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने तहसील पिपरिया के 21 एवं तहसील बनखेड़ी के 4 लोगो को उपचार के लिए 99 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इनमें 7 लोगो को 3-3 हजार, 12 लोगो को 4-4 हजार एवं 6 लोगो को 5-5 हजार रूपए की चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता राशि शामिल हैं।



Comments