दो मुहा सांप ( डबल इंजन )सैंड बोआ सांप की खासियत

 सैंड बोआ सांप की खासियतसैंड बोआ सांप की खासियत है कि इसके अंदर जहर नहीं होता और इसका आकार भी अन्य सांपों के मुकाबले कुछ अलग ही होता है, यानी इसके सिर और पूंछ दोनों गोल होते हैं, जिसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे इसके दोनों तरफ मुंह हों। चूंकि यह सांप काफी मोटे होते हैं, इसलिए ये धीरे चलते हैं और अक्सर रात में ही बाहर निकलते हैं। 


रेड सैंड बोआ सांपों की एक संरक्षित प्रजाति है, जिसकी खरीद और बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में धड़ल्ले से इसका व्यापार होता है


इस सांप की एक और खास बात है कि यह जमीन के अंदर बिल बनाकर नहीं रहता, बल्कि चूहों के बिल में घुस जाता है और उसे ही अपना घर बना लेता है। रेड सैंड बोआ छोटे-छोटे जीवों को तो खाता हीहै, साथ ही साथ यह दूसरे सांपों को भी अपना भोजन बना लेता है। 


आपको बता दें कि मादा रेड सैंड बोआ एक बार में कम से कम छह बच्चों को जन्म देती है। इस प्रजाति के सांपों का इस्तेमाल दवाओं और सौंदर्य के प्रसाधनों को बनाने में किया जाता है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी भारी मांग है। इस सांप को जादू-टोने में इस्तेमाल किया जाता है। 


Comments