भोपाल रेल मंडल ने ट्रेनों में अनियमिता और बिना टिकट के यात्रा करने के 47 हजार 537 मामलों में 2.6 करोड़ रुपएजुर्माना वसूला है।
















भोपाल. भोपाल रेल मंडल ने ट्रेनों में अनियमिता और बिना टिकट के यात्रा करने के 47 हजार 537 मामलों में 2.6 करोड़ रुपएजुर्माना वसूला है। ये जुर्माना अक्टूबर महीने में चलाए गए विशेष अभियान में वसूला गया है।


सोमवार को मिली जानकारी के भोपाल रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक उदय बोरवणकर और टीम ने अक्टूबर में टिकट जांच अभियान चलाया। इसमें बिना टिकट यात्रा करते 8337 मामलों में 47 लाख 48 हजार 030 रुपए, अनियमित टिकट के 35 हजार 210 मामलों में 1 करोड़ 52 लाख 60 हजार 420 रुपए, बिना बुक किए सामान के 3 हजार 990 मामलों में 6 लाख 20 हजार 035 रूपये जुर्माना वसूला गया है।








Comments