भडकाऊ पोस्ट डालने के आरोप में आज चार लोगों को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश की रायबरेली पुलिस ने चेतावनी के बावजूद सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट डालने के आरोप में आज चार लोगों को गिरफ्तार किया है।


 


पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था को भंग करने वाली पोस्ट डालने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार लोगों में एक शहर कोतवाली पुलिस ने जबकि तीन को बछरांवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


 


गौरतलब है कि अयोध्या फैसले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने लोगो से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बचने और भडकाऊ पोस्ट नहीं डालने की अपील की थी। ऐसा करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।


Comments