श्रीदेवी की मौत के बाद एक रिश्तेदार ने लगाए थे बोनी कपूर पर गंभीर आरोप।


प्रेस रिव्यू


बॉलीवुड में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में बनाने के साथ प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बोनी कपूर का जन्म 11 नवंबर 1955 को मेरठ में हुआ था। बोनी कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत 1980 में बनी फिल्म 'हम पांच 'से की थी लेकिन उन्हें सफलता वर्ष 1987 की थी। इस दौरान बोनी कपूर ने अपने भाई अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ 'मिस्टर इंडिया' फिल्म बनाई थी। जो साल की सुपरहिट फिल्मों मे से एक रही। इस फिल्म के बाद ही बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्तें की शुरुआत हुई। जिसके चलते ही वर्ष 1996 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन साल 2018 में श्रीदेवी दुनिया को छोड़कर चली गई। श्रीदेवी की मौत दुबई के एक पांच सितारा होटल में बाथटब में डूबने की वजह से हो गए हैं। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद एक रिश्तेदार ने बोनी कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद बोनी कपूर पर कई तरह के सवाल भी उठने लगे।


दरअसल श्रीदेवी की मौत के बाद उनके अंकल वेनुगोपाल रेड्डी ने रीजनल डेली iDreamNews से बातचीत की। " इस दौरान उन्होंने श्रीदेवी की जिंदगी से जुड़ी कई बातों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी की जिंदगी में काफी कुछ था। जिससे वह परेशान थी। उनकी जिंदगी में बोनी कपूर की वजह से काफी दर्द था। बोनी कपूर को श्रीदेवी की मां भी बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। जिसके चलते श्रीदेवी की मां नहीं चाहती थी कि बोनी कपूरी से श्रीदेवी की शादी हो। और यहां तक ​​कि अगर अब भी बोनी कपूर किसी काम से घर पर आते हैं तो श्रीदेवी की मां उनके साथ बुरा बर्ताव करती है।] लेकिन इन सबके बीच श्रीदेवी ने बोनी कपूर को चुना था।


इसके आगे वेणुगोपाल ने बताया कि, बोनी कपूर ने अपना सारा पैसा लुटा दिया था। उनकी फिल्मों में उनका सारा पैसा लग गया था। उन्होंने ऐसी फिल्मों पर भी पैसा लगाया है। जो आजतक रिलीज नहीं हुई। जिसकी वजह से बोनी को काफी नुकसान हुआ है। इस नुकसान को पूरा करने के लिए बोनी कपूर ने श्रीदेवी की संपत्ती को बेच दिया। जो बात श्रीदेवी को हमेशा चुबी है। इसी दर्द के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।


वही इस इंटरव्यू में श्रीदेवी के फाइनेंशियल क्राइसिस के बारे में भी वेणुगोपाल रेड्डी से पूछा गया। इस पर जवाब देते हुए वेनुगोपाल रेड्डी ने कहा कि उनके मन में शांति नहीं थी। सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए वो हंसती थीं। बोनी और श्रीदेवी मनी ना होने के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उसने कर्ज से मुक्ती पाने के लिए अपनी सारी प्रॉपर्टी बेच दी थी। यही कारण था कि श्रीदेवी ने फिर से फिल्मों से वापसी की।


Comments