केंद्रीय विद्यालय-1, 2 और 3 में 11 नवंबर को होने वाली सभी तरह की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। अब यह परीक्षाएं 14 नवंबर को होंगी

भोपाल। राजधानी के केंद्रीय विद्यालय-1, 2 और 3 में 11 नवंबर को होने वाली सभी तरह की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। अब यह परीक्षाएं 14 नवंबर को होंगी। परीक्षाएं रद्द करने के मैसेज भी स्कूल के प्राचार्य की तरफ से छात्रों के परिजनों को भेज दिए गए हैं।



जानकारी के अनुसार सोमवार को 6वीं से लेकर 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं के पेपर थे। ग्वालियर कलेक्टर द्वारा 11 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने के कारण वहां के केंद्रीय विद्यालयों की परीक्षाएं भी रद्द हो गई हैं, क्योंकि सभी केंद्रीय विद्यालयों को पेपर रीजनल सेंटर से ही आना है। इसके कारण अब सभी केंद्रीय विद्यालयों में सोमवार को होने वाली परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया गया है।


Comments