कांग्रेस के आरोप से महाराष्ट्र का सियासी माहौल गर्म

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल शनिवार को समाप्त होने जा रहा है, लेकिन अभी तक इस राज्य में नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है। प्रदेश के प्रमुख दलों के बीच सरकार गठन को लेकर अभी तक सहमति नहीं बनी है


अब तो आने वाला समय ही बता पाएगा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होगा या नई सरकार का गठन होगा। इसी बीच कांग्रेस ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है।


कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने ये आरोप लगाते हुए बताया कि महाराष्ट्र में विधायकों को पार्टी बदलने के लिए 50-50 करोड़ रुपए तक की पेशकश की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायकों से इसके लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास भी किया जा रहा है। कांग्रेस के इस आरोप के बाद अब महाराष्ट्र में सियासी माहौल और भी गरमा गया है।


Comments