6 साल बाद साल 4 बच्चों को जन्म दिया महिला ने

लखनऊ, कहते हैं 'देने वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़कर देता ', कुछ ऐसी ही मिसाल गोंडा की एक महिला पर फिट बैठती है। शादी के छह साल बाद भी महिला को बच्चा नहीं हो रहा था। जिसकी वजह से वो काफी परेशान थी। वहीं जब वो प्रेग्नेंट हुई थी तो उसे उम्मीद नहीं थी कि उसे एक नहीं चार-चार बच्चे होंगे।


यूट्रस में सूजन का चल रहा था इलाज
गोंडा के कपूरपुर साईं तकिया निवासी रेहाना (25) की शादी साल 2013 में हुई थी। पति जियाउल हक मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बच्चे न होने पर गोंडा की एक स्त्री रोग विशेषज्ञ से उपचार शुरू कराया गया। जियाउल के मुताबिक, जांच में पता चला कि रेहाना के यूट्रस (बच्चेदानी) में सूजन थी। उपचार के बाद रेहाना ने गर्भधारण किया। बुधवार को रेहाना को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उन्हें राजधानी के पुरनिया स्थित एक निजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा मिश्र, एनेस्थेटिस्ट डॉ. पुरुनेंद्र, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव जैन आदि की टीम ने ऑपरेशन से प्रसव कराया। चारों बच्चे बड़े ऑपरेशन से जन्मे।


Comments