पर्यटन बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सिटी वाॅक का समापन हुआ


   म.प्र. शासन पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मार्गदर्शन, मप्र पर्यटन विकास निगम तथा मप्र पर्यटन बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सिटी वॉक का आज सोमवार को समापन हुआ। दिल्ली के सिटी एक्सप्लोटर संस्था तथा जिला प्रशासन, जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के संयोजन में जबलपुर जिले में 10 सिटी वॉक आयोजित हुईं जिसमें जबलपुर के इतिहास, विरासत, पुरातत्व तथा वस्तुकला के संदर्भ में सहभागियों को जानकारी दी गई। 
 



   सिटी वॉक के संदर्भ में नेतृत्वकर्ता तथा सूचनाएं प्राप्त करने वाले मार्गदर्शक को सिटी वॉक लीडर का उद्बोधन दिया गया। दसों वॉक के समन्वयकर्ता को वॉक आइकान संबोधन दिया गया। सिटी वॉक के उपरांत मप्र पर्यटन विभाग महाप्रबंधक एवं सचिव की ओर से भेजे गए प्रमाण पत्रों का कलेक्टर श्री भरत यादव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वितरण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ प्रियंक मिश्र, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, अपर कलेक्टर संदीप जीआर, अपर कलेक्टर व्हीपी द्विवेदी एवं जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा भी मौजूद थे। 
    इस अवसर पर सिटी वॉक आइकान उपेन्द्र कुमार यादव, सिटी वॉक एक्सप्लोटर मुदिता, सीमा मिश्रा, प्रतिमा दुबे, दीप्ति ठाकुर, अंजना राणा तथा डॉ अंजू यादव को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सिटी वॉक का उद्देश्य अपने शहर को एक नए नजरिए से जानो। सिटी वॉक का यह दूसरा सोपान था। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक जेटीपीसी सीईओ हेमंत सिंह भी मौजूद थे।


Comments