संचालक मत्स्य उद्योग ने संपूर्ण प्रदेश में मत्स्य बीज विक्रय दरों का निर्धारण किया है। यह दर शासकीय एवं अशासकीय क्षेत्र की संस्थाओं पर लागू होगा। मत्स्य उद्योग विभाग ने मत्स्य पालन व्यवसाय करने वालों से आह्वान किया है कि यदि कहीं पर निर्धारित दर से अधिक पर विक्रय हो रहा है तो उसकी जानकारी अपने क्षेत्र के मत्स्य विभाग के अधिकारी को दें। जिससे उचित दर पर मत्स्य बीज मिल सके। सभी जिलों के मत्स्य पालन विभाग के कार्यालयों से मत्स्य बीज दरों की जानकारी ली जा सकती है।
भोपाल में लोन ऐप के झांसे में फंसे एक शख्स ने अपने पूरे परिवार सहित खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी ने अपने बच्चों को जहर पिलाकर खुद फांसी लगा ली। भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कर्ज के दुष्चक्र में फंसे एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है। मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलत...
Comments
Post a Comment