Skip to main content

आम भारतीयों की आवाज बनेगी आम भारतीय पार्टी

प्रेसवार्ता 
आम भारतीयों की आवाज बनेगी आम भारतीय पार्टी
भोपाल। आम भारतीय पार्टी अब मध्यप्रदेश में कदम रखने जा रही है विगत 70 वर्षो से मध्यप्रदेश में कई पार्टीयों ने राज किया लेकिन आर्थिक परिस्थितियों मंें आज भी मध्यप्रदेश बहुत पिछडा हुआ है। यह बात आज किसी से छीपी नही है। लेकिन अब हमारा मध्यप्रदेश उन बुलंदियों को छुयेगा जिसका सपना मध्यप्रदेश की जनता ने देखा था आम भारतीय पार्टी मध्यप्रदेश में 12 सिंतबर 2021 को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मध्यप्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर आम जनता के बीच में पहुचेगी। आम भारतीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिलावट ने कहा कि मैं कई पार्टीयों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुका हूॅ लेकिन हर पार्टी ने मध्यप्रदेष की जनता का सिर्फ शोषण किया है यह सब मुझसे देखा नही गया चूकि में मध्यप्रदेष का निवासी हूॅं। मध्यप्रदेष के ऐसे हालात में देख नही सकता हूॅ इसलिए कई वरिष्ठजनों से विचार विमर्श कर आम जनता की लडाई लडने के लिए आम भारतीय पार्टी का गठन किया। आम भारतीय पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करेगी। तथा लोकसभा चुनाव, विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों से लेकर नगर निगम से जनपद चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारकर जनता की लड़ाई पंचायत से लेकर संसद तक लडेगी। देश में न तो युवाओ के पास रोजगार है यहां का युवा दिन प्रतिदिन बेरोजगार होता जा रहा है। प्रदेशो से युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहा है। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिलावट ने कहा कि अब ऐसा नही होगा युवा सोच रखने वाली आम भारतीय पार्टी का उदय हो चुका है और हम समस्त होने वाले चुनाव में युवाओ को मौका देकर सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। देशभर में बंद पड़ी फैक्टरियों को पुनः प्रारंभ करवाकर युवाओं को रोजगार दिलाने का पूरा प्रयास करेेगे। 

आम भारतीय पार्टी किसानो के मुददो को भी उठाएगी जो किसान देश की रीड हड्डी व देश का अन्नदाता है। देशभर में किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। 
आम भारतीय पार्टी ने महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए महिला को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमति रीता पंडा को बनाया है। 
आम भारतीय पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी नासीर खान ने कहा सभी धर्म जाति वर्ण के लोगो को मिलाकर देश व प्रदेश के गरीब दलित, शोषितो की लडाई सड़क से लेकर संसद जिला न्यायालय से सर्वोच्य न्यायालय तक लड़ाई लड़कर सभी को अपना हक अधिकार दिलाया जाएगा। 
प्रदेश अध्यक्ष ( मध्यप्रदेश ) धारा शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के हालात बहुत ही खराब है जहा देखो वहा डर दहशत का महौल बना हुआ है। किसान की बात हो या महिलाओं या युवाओं की मध्यप्रदेश में जिस प्रकार लोगो की स्वतत्रता पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है यह हालात अत्यधिक पीड़ा होती है। जब भी युवा अपनी बात कहता है तो दमनकारी सरकारे उसकी आवाज दबा देती है। 
ऐसे महत्वपूर्ण उद्देश्यों के साथ हमारी आम भारतीय पार्टी मध्यप्रदेश सहित देशभर में जनता के बीच जाएगी और जनता का आर्शीवाद प्राप्त कर पार्टी का संगठन खड़ा कर जनता के हक की लड़ाई लडेगी। 
प्रजातंत्र व्यवस्था में मिडिया चौथा स्तंभ है। इसलिए हम मिडिया को प्रणाम करते हुए है आग्रह करते है। आम भारतीय पार्टी जनता की आवाज बनने जा रही है जिसे आम भारतीय तक पहुचाने में हमें सहयोग प्रदान करें।

श्रीमान संपादक महोदय
आपके समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म में प्रकाशित कर
अनुग्रहित करें। 


         भवदीय

संजय सिलावट

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी

भोपाल में लोन ऐप के झांसे में फंसे एक शख्स ने अपने पूरे परिवार सहित खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी ने अपने बच्चों को जहर पिलाकर खुद फांसी लगा ली।     भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कर्ज के दुष्चक्र में फंसे एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है। मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलत...

ग्वालियर में हर बूथ होगा मजबूत, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को सिखाया बूथ प्रबंधन का पाठ

ग्वालियर में हर बूथ होगा मजबूत, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को सिखाया बूथ प्रबंधन का पाठ। दिनांक 26 मार्च 2023 ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समूचे मध्यप्रदेश की विधानसभाओं में कांग्रेस के मंडल सेक्टर अध्यक्षों व बीएलए कार्यकर्ताओं के साथ बूथ प्रबंधन को लेकर बैठक ले रहे हैं। इसी तारतम्य में वे आज ग्वालियर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15 के कांग्रेस के 3 ब्लॉक अध्यक्ष, 21 मण्डलम अध्यक्ष व 97 सेक्टर अध्यक्ष व 320 बूथ लेबल एजेंट शामिल हुए।  ग्वालियर 15 के कार्यकर्ताओं ने मुखर होकर अपनी बात रखी। सभी ने क्षेत्र के विधायक और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात प्रमुखता से रखी। पूर्व सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं की बातें सुनी और उनके जवाब दिए। उसके बाद ग्वालियर 15 विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता की बैठक में उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को ससम्मान मंच पर बैठाया और स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ मंच से नीचे बै...

भोपाल में काव्य गोष्ठी‌ एवं 'यादे सिराज' सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

 नगर की चर्चित साहित्यिक संस्था होरिज़ॉन गूडफेथ एजुकेशन एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में  दिनांक  29-01-2023  रविवार को  92 चाणक्यपुरी जे. के. रोड भोपाल में काव्य गोष्ठी‌ ऐंव 'यादे सिराज' सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें‌ नगर के जाने माने साहित्यकारों ने भाग लिया ।  कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था की अध्यक्षा ‌श्रीमति मनोरमा चोपड़ा ने सबका स्वागत किया । संस्था द्वारा स्थापित "यादे सिराज सम्मान" इस माह उर्दू जगत के जाने माने वरिष्ठ शायर जनाब आबिद काज़मी को शाल, श्रीफल ऐंव सम्मान पत्र भेंट कर प्रदान किया गया । कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर देर शाम तक चला ।  इस अवसर‌ पर संस्था के संरक्षक श्री अशोक निर्मल विशेष तौर पर‌ उपस्थित रहे ।  यह कार्यक्रम डा० मोहम्मद आज़म की अध्यक्षता, श्री मुबारक शाहीन के मुख्य आतिथ्य,‌ श्री रक़ीब अंजुम के सारस्वत आतिथ्य ऐंव श्री सरवर हबीब के विशेष आतिथ्य में‌ संपन्न हुआ ।  कार्यक्रम का सफ़ल‌ संचालन कमलेश नूर ने किया । अपने अध्यक्षीय भाषण में डा० मोहम्मद आज़म ने...