पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 125 वी जयंती के मौके पर भाजपाइयों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 125 वी जयंती के मौके पर भाजपाइयों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया जा रहा है।  आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिसके बाद पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में विशाल जन समूह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल सलीम,नितिन दुबे,रविंद्र अवस्थी,राजीव श्रीवास्तव, शरण खटीक,विनोद बघेला,पुष्पेंद्र जैन आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूम धाम से पूरा देश मना रहा हैं। पूर्व विधायक मम्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जा रहा हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल सिद्धांत जो है अंतोदय और समाज के जो सबसे पिछड़े लोग रहे हैं उनको आगे बढ़ाना उनकी सोच रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित हो रही अंत्योदय योजना और पंडित दीनदयाल उपचार योजना उन्ही की देन हैं। मम्मा ने कहा कि सभी भाजपाई उनके बताएं हुए रास्तो पर चलने का का कार्य कर रहे हैं।

Comments