भोपाल. मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 8 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें इंदौर 4, जबलपुर 2 ग्वालियर और भोपाल में एक केस मिला। अब तक प्रदेश में 34 केस हो गए हैं। बीमारी की दहशत के बीच लोगों की हिम्मत बढ़ाने के लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल का जायजा लिया। सबसे पहले वे बिट्टन मार्केट पहुंचे और चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करने के बाद फल विक्रेताओं से बात की। इसके बाद शाहपुरा में पुलिसकर्मियों से सोशल डिस्टेंटिंग के पालन की बात की। इस बीच, रायसेन जिले में 1565 यात्रियों को होम क्वारैंटाइन किया गया है। इनमें सांची 38, गैरतगंज 98, बेगमगंज 30, सिलवानी 651, उदयपुरा 142, बरेली 81 और औबेदुल्लागंज में 525 शामिल हैं। सभी व्यक्ति स्वस्थ्य हैं। 7 लोगों के सैंपल भोपाल के एम्स भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
भोपाल में लोन ऐप के झांसे में फंसे एक शख्स ने अपने पूरे परिवार सहित खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी ने अपने बच्चों को जहर पिलाकर खुद फांसी लगा ली। भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कर्ज के दुष्चक्र में फंसे एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है। मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलत...
Comments
Post a Comment