बुशरा तुल उलूम मदरसे में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

झीलों की नगरी भोपाल में अब्बास नगर स्थित मदरसा बुशरा तुल उलूम के अंदर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।



वरीशा संस्था के अंडरटेकिंग यह उत्सव गरीब बच्चों और गरीब महिलाओं के साथ अब्बास नगर की झुग्गी बस्ती के अंदर मनाया गया।


जिसमें संस्था की अध्यक्ष श्रीमती बदरून्नीसा  का पूर्ण योगदान रहा।


गरीब बच्चों को यूनिफॉर्म वितरण की गई और सभी सम्मिलित लोगों को लड्डू बांटे गए।


इस राष्ट्रीय पर्व में भोपाल के मुख्य  अतिथियों में श्रीमती फातिमा रसूल, जाहिद मंसूरी, शकील मंसूरी, अवाम का खत के संपादक श्री इरफ़ान अली, और अब्बास नगर महिलाएं, और अन्य लोगों ने इस राष्ट्रीय पर्व में सम्मिलित हुए।


Comments