Skip to main content

भारत के इतिहास में रजिया सुल्तान का नाम स्वर्ण अक्षरों में इसलिए लिखा जाता है क्योंकि उसे भारत की प्रथम महिला शाषक होने का गर्व प्राप्त है |

भारत के इतिहास में रजिया सुल्तान का नाम स्वर्ण अक्षरों में इसलिए लिखा जाता है क्योंकि उसे भारत की प्रथम महिला शाषक होने का गर्व प्राप्त है | दिल्ली सल्तनत  के दौर में जब बेगमो को सिर्फ महलो के अंदर आराम के लिए रखा जाता था वही रजिया सुल्तान  से महल से बाहर निकलकर शाषन की बागडोर सम्भाली थी |  रजिया सुल्तान ने अस्त्र-शस्त्र का ज्ञान भी लिया था जिसकी बदौलत उसे दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शाषक बनने का गौरव मिला था | उसने दुसरे सुल्तान की पत्नियों की तरह खुद को “सुल्ताना” कहलवाने के बजाय सुल्तान कहलवाया था क्योंकि वो खुद को किसी पुरुष से कम नही मानती थी | आइये आज आपको उसी जाबांज महिला शाषक की जीवनी से आपको रूबरू करवाते है |


रज़ीया सुल्ततान ने सबसे पहले अपने करिश्माई व्यक्तित्व का प्रदर्शन दिल्ली की प्रजा को अपने सुल्तान पद पर स्थापित होने के लिए समर्थन प्राप्त करने के लिए किया. उसने दिल्ली की प्रजा से न्याय मांग पर रुकनुदीन फिरोज के विरुध विद्रोह का माहौल पैदा कर दिया. वह कूटनीति में चतुर थी अत: अपनी चतुराई का प्रदर्शन करते हुए उसने तुर्क ए चहलगानी की महत्वकांक्षा और एकाधिकार को तोड़ने का प्रयास किया.इसके अलावा विद्रोही अमीरों में आपस में फूट पैदा करवा दी और उन्हें राजधानी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और दिल्ली में सुल्तान के पद पर आसीन हुई.


रज़ीया सुल्ततान ने शासन पर 3 साल 6 महीने तथा 6 दिन राज किया. रज़िया ने पर्दा प्रथा का त्याग किया तथा पुरुषो की तरह खुले मुंह ही राजदरबार में जाती थी. रज़िया के शासन का बहुत जल्द अंत हो गया लेकिन उसने सफलता पूर्वक शासन चलाया, रज़िया में शासक के सभी गुण मौजूद थे लेकिन उसका स्त्री होना इन गुणों पर भारी था. अत: उसके शासन का पतन उसकी व्यकतिगत असफलता नहीं थी.


रज़िया सुल्तान ने शासन पर 3 साल 6 महीने तथा 6 दिन राज किया. रज़िया ने पर्दा प्रथा का त्याग किया तथा पुरुषो की तरह खुले मुंह ही राजदरबार में जाती थी. रज़िया के शासन का बहुत जल्द अंत हो गया लेकिन उसने सफलता पूर्वक शासन चलाया, रज़िया में शासक के सभी गुण मौजूद थे लेकिन उसका स्त्री होना इन गुणों पर भारी था. अत: उसके शासन का पतन उसकी व्यकतिगत असफलता नहीं थी.


रजिया सुल्तान के कार्य :


अपने शाषनकाल में  रजिया सुल्ततान अपने पुरे राज्य में कानून की व्यवस्था को उचित ढंग से करवाया | उसने व्यापार को बढ़ाने के लिए इमारतो के निर्माण करवाए , सडके बनवाई और कुवे खुदवाए | उसने अपने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई विद्यालयों , संस्थानों , खोज संस्थानों और राजकीय पुस्तकालयों का निर्माण करवाया | उसने सभी संस्थानों में मुस्लिम शिक्षा के साथ साथ हिन्दू शिक्षा का भी समन्वय करवाया | उसने कला और संस्कृति को बढ़ाने के लिए कवियों ,कलाकारों और संगीतकारो को भी प्रोत्साहित किया था |


सरदारों की मनमानी :


इल्तुतमिश के इस फ़ैसले से उसके दरबार के सरदार अप्रसन्न थे। वे एक स्त्री के समक्ष नतमस्तक होना अपने अंहकार के विरुद्ध समझते थे। उन लोगों ने मृतक सुल्तान की इच्छाओं का उल्लघंन करके उसके सबसे बड़े पुत्र रुकुनुद्दीन फ़ीरोज़शाह को, जो अपने पिता के जीवन काल में बदायूँ तथा कुछ वर्ष बाद लाहौर का शासक रह चुका था, सिंहासन पर बैठा दिया। यह चुनाव दुर्भाग्यपूर्ण था। रुकुनुद्दीन शासन के बिल्कुल अयोग्य था। वह नीच रुचि का था। वह राजकार्य की उपेक्षा करता था तथा राज्य के धन का अपव्यय करता था। 


उसकी माँ शाह तुर्ख़ान के, जो एक निम्न उदभव[1] की महत्त्वाकांक्षापूर्ण महिला थी, कार्यों से बातें बिगड़ती ही जा रही थीं। उसने सारी शक्ति को अपने अधिकार में कर लिया, जबकि उसका पुत्र रुकनुद्दीन भोग-विलास में ही डूबा रहता था। सारे राज्य में गड़बड़ी फैल गई। बदायूँ, मुल्तान, हाँसी, लाहौर, अवध एवं बंगाल में केन्द्रीय सरकार के अधिकार का तिरस्कार होने लगा। दिल्ली के सरदारों ने, जो राजमाता के अनावश्यक प्रभाव के कारण असन्तोष से उबल रहे थे, उसे बन्दी बना लिया तथा रज़िया को दिल्ली के सिंहासन पर बैठा दिया। रुकनुद्दीन फ़िरोज़ को, जिसने लोखरी में शरण ली थी, क़ारावास में डाल दिया गया। जहाँ 1266 ई. में 9 नवम्बर को उसके जीवन का अन्त हो गया।


अमीरों से संघर्ष :


अपनी स्थिति मज़बूत करने के लिए रज़िया को न केवल अपने सगे भाइयों, बल्कि शक्तिशाली तुर्की सरदारों का भी मुक़ाबला करना पड़ा और वह केवल तीन वर्षों तक ही शासन कर सकी। यद्यपि उसके शासन की अवधि बहुत कम थी, तथापि उसके कई महत्त्वपूर्ण पहलू थे। रज़िया के शासन के साथ ही सम्राट और तुर्की सरदारों, जिन्हें चहलग़ानी (चालीस) कहा जाता है, के बीच संघर्ष प्रारम्भ हो गया।


कब्र पर विवाद :


        दिल्ली के तख्त पर राज करने वाली एकमात्र महिला शासक रजिया सुल्तान व उसके प्रेमी याकूत की कब्र का दावा तीन अलग अलग जगह पर किया जाता है। रजिया की मजार को लेकर इतिहासकार एक मत नहीं है। रजिया सुल्ताना की मजार पर दिल्ली, कैथल एवं टोंक अपना अपना दावा जताते आए हैं। लेकिन वास्तविक मजार पर अभी फैसला नहीं हो पाया है। वैसे रजिया की मजार के दावों में अब तक ये तीन दावे ही सबसे ज्यादा मजबूत हैं। इन सभी स्थानों पर स्थित मजारों पर अरबी फारसी में रजिया सुल्तान लिखे होने के संकेत तो मिले हैं लेकिन ठोस प्रमाण नहीं मिल सके हैं। राजस्थान के टोंक में रजिया सुल्तान और उसके इथियोपियाई दास याकूत की मजार के कुछ ठोस प्रमाण मिले हैं।

यहां पुराने कबिस्तान के पास एक विशाल मजार मिली है जिसपर फारसी में 'सल्तने हिंद रजियाह' उकेरा गया है। पास ही में एक छोटी मजार भी है जो याकूत की मजार हो सकती है। अपनी भव्यता और विशालता के आकार पर इसे सुल्ताना की मजार करार दिया गया है। स्थानीय इतिहासकार का कहना है कि बहराम से जंग और रजिया की मौत के बीच एक माह का फासला था। इतिहासकार इस एक माह को चूक वश उल्लेखित नहीं कर पाए और जंग के तुरंत बाद उसकी मौत मान ली गई। जबकि ऐसा नहीं था। जंग में हार को सामने देख याकूत रजिया को लेकर राजपूताना की तरफ निकल गया। वह रजिया की जान बचाना चाहता था लेकिन आखिरकार उसे टोंक में घेर लिया गया और यहीं उसकी मौत हो गई।


Comments

Popular posts from this blog

भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी

भोपाल में लोन ऐप के झांसे में फंसे एक शख्स ने अपने पूरे परिवार सहित खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी ने अपने बच्चों को जहर पिलाकर खुद फांसी लगा ली।     भोपाल: कर्ज के दुष्चक्र में फंसे परिवार ने की आत्महत्या, बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कर्ज के दुष्चक्र में फंसे एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है। मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलत...

ग्वालियर में हर बूथ होगा मजबूत, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को सिखाया बूथ प्रबंधन का पाठ

ग्वालियर में हर बूथ होगा मजबूत, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को सिखाया बूथ प्रबंधन का पाठ। दिनांक 26 मार्च 2023 ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समूचे मध्यप्रदेश की विधानसभाओं में कांग्रेस के मंडल सेक्टर अध्यक्षों व बीएलए कार्यकर्ताओं के साथ बूथ प्रबंधन को लेकर बैठक ले रहे हैं। इसी तारतम्य में वे आज ग्वालियर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15 के कांग्रेस के 3 ब्लॉक अध्यक्ष, 21 मण्डलम अध्यक्ष व 97 सेक्टर अध्यक्ष व 320 बूथ लेबल एजेंट शामिल हुए।  ग्वालियर 15 के कार्यकर्ताओं ने मुखर होकर अपनी बात रखी। सभी ने क्षेत्र के विधायक और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात प्रमुखता से रखी। पूर्व सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं की बातें सुनी और उनके जवाब दिए। उसके बाद ग्वालियर 15 विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता की बैठक में उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को ससम्मान मंच पर बैठाया और स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ मंच से नीचे बै...

भोपाल में काव्य गोष्ठी‌ एवं 'यादे सिराज' सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

 नगर की चर्चित साहित्यिक संस्था होरिज़ॉन गूडफेथ एजुकेशन एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में  दिनांक  29-01-2023  रविवार को  92 चाणक्यपुरी जे. के. रोड भोपाल में काव्य गोष्ठी‌ ऐंव 'यादे सिराज' सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें‌ नगर के जाने माने साहित्यकारों ने भाग लिया ।  कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था की अध्यक्षा ‌श्रीमति मनोरमा चोपड़ा ने सबका स्वागत किया । संस्था द्वारा स्थापित "यादे सिराज सम्मान" इस माह उर्दू जगत के जाने माने वरिष्ठ शायर जनाब आबिद काज़मी को शाल, श्रीफल ऐंव सम्मान पत्र भेंट कर प्रदान किया गया । कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर देर शाम तक चला ।  इस अवसर‌ पर संस्था के संरक्षक श्री अशोक निर्मल विशेष तौर पर‌ उपस्थित रहे ।  यह कार्यक्रम डा० मोहम्मद आज़म की अध्यक्षता, श्री मुबारक शाहीन के मुख्य आतिथ्य,‌ श्री रक़ीब अंजुम के सारस्वत आतिथ्य ऐंव श्री सरवर हबीब के विशेष आतिथ्य में‌ संपन्न हुआ ।  कार्यक्रम का सफ़ल‌ संचालन कमलेश नूर ने किया । अपने अध्यक्षीय भाषण में डा० मोहम्मद आज़म ने...