Skip to main content

Posts

कार चालक ने 13 लोगों को मारी टक्कर।कार चालक की जमकर की पिटाई।

भोपाल लग्जरी कार चालक ने 13 लोगों को मारी टक्कर।कार चालक की जमकर की पिटाई। प्रभात से लेकर आईएसबीटी तक 13 बाइक चालकों को उड़ाया। गंभीर रूप से सभी बाइक चालकों को पहुंचाया गया एंबुलेंस से हॉस्पिटल। आरोपी कार चालक को पिपलानी पुलिस ने लिया हिरासत में। कार पलटने के बाद आरोपी को निकाला लोगों ने बाहर। कार चालक की जमकर की पिटाई।

न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का मैनेजर विपिन पांडे हुआ गिरफ्तार

न्यू मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का मैनेजर विपिन पांडे हुआ गिरफ्तार । जबलपुर में 1 अगस्त को हुए न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल मैं जिस प्रकार से अग्नि कांड हुआ था जिसमें 8 लोगो की मौत हो गई थी इसके बाद जबलपुर पुलिस के द्वारा थाना विजय नगर में अस्पताल संचालकों व मैनेजरों आपराधिक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद से दो मामले के आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार वहीं एक अन्य आरोपी विपिन पांडे जो कि अस्पताल में मैनेजर था उसे पुलिस ने गोहलपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है वही मामले के अन्य आरोपी अभी फरार हैं । मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी संजय अग्रवाल ने बताया है कि न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में अग्निकांड के बाद अस्पताल संचालक व मैनेजर मामला दर्ज होते ही फरार हो गए थे जिसमें दो आरोपियों को पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था वही मामले का एक अन्य आरोपी विपिन पांडे जबलपुर शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र मैं छुपा हुआ था जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद पुलिस ने विपिन पांडे को गिरफ्तार कर लिया है वहीं विपिन पांडे पर ₹10000 का इनाम भी पुलि...

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना,चुनाव में खरीद फरोख्त के लगाए गंभीर आरोप।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना,चुनाव में खरीद फरोख्त के लगाए गंभीर आरोप जबलपुर । नगर निगम महापौर एवं कांग्रेस पार्षद शपथ गृहण समारोह में शामिल होने पहुँचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारवार्ता में प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की पार्षद से लेकर पंचायत चुनाव में भाजपा ने  किस प्रकार खरीद फरोख्त की ये सभी को पता है,जहाँ भाजपा पॉवर और पैसे के बल पर प्रशासन पर दबाव बनाकर प्रत्याशियों को अपने पक्ष में लाने के लिए दबाव बनाया गया सभी जानते है, वही कमलनाथ ने कहा की प्रदेश सरकार आदिवासियों को अपना हितैसी बताती है वही 18 सालों में आदिवासियों पर प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार हुए,आदिवासियों को दबाया गया लेकिन आज का आदिवासी नौजवान जागरूक हो गया है अब वह किसी भी बहकावे में नही आने वाले। वही जिन प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्ता पक्ष का साथ दिया अपनी शपथ भूलकर ऐसे लोगों की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है जिनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जहाँ पार्षद शपथ गृहण कांग्रेस भाजपा के अलग अलग होन...

Samar Huzoor 💐💐💐 को पार्षद पद की शपथ ग्रहण करने हेतु हार्दिक बधाई एवं मुबारकबाद!💐💐💐💐

Samar Huzoor 💐💐💐   को पार्षद पद की शपथ ग्रहण करने हेतु हार्दिक बधाई एवं मुबारकबाद!💐💐💐💐 हम सब मिलकर वार्ड नं 22 के चहुंमुखी विकास की गति को और अधिक तीव्रता प्रदान करेंगे। आप के सफल कार्यकाल की अनेक शुभकामनाएं!  💐💐💐

आय से अधिक संपत्ति मामले में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री के बालाघाट घर पर ईओडब्ल्यू की टीम का छापा

 आय से अधिक संपत्ति मामले में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री के बालाघाट घर पर ईओडब्ल्यू की टीम का छापा  जबलपुर :  EOW की टीम ने बालाघाट मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री दयाशंकर प्रजापति के घर पर तड़के सुबह दबिश टी आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओडब्ल्यू की टीम को शिकायत मिली थी . जिसके बाद ईओडब्ल्यू उप निरीक्षक श्रीमती कीर्ति शुक्ला के द्वारा पूरे मामले की जांच की गई जिसके बाद आज सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने बालाघाट स्थित सेवानिवृत्त सहायक यंत्री दयाशंकर प्रजापति के घर पर दबिश दी जहां पर ईओडब्ल्यू की टीम को चार मकानों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं वही 12 प्लॉटों के दस्तावेज भी पीडब्ल्यूडी टीम को मिले हैं.  वही ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति मामले में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के सेवा निवृत सहायक यंत्री दया शंकर प्रजापति की शिकायत ईओडब्ल्यू की टीम को मिली थी जिसके बाद पूरे मामले की जांच उपनिरीक्षक कीर्ति शुक्ला से कराई गई थी जिसके बाद आज तड़के ई...

हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है मोहर्रम पर्व

 इस्लाम धर्म का नया साल मोहर्रम की 1 तारीख से शुरू हो गया है इसके साथ ही शहादत का पर्व मुहर्रम कि शुरुवात हो गयीं है हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है मोहर्रम पर्व।,  मोहर्रम कि पहली तारीख पर जबलपुर के गढ़ा इलाके मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुस्लिम संप्रदाय के लोग शामिल हुए . आयोजको का कहना है कि मुहर्रम का पर्व जबलपुर मे शांति औऱ सौहार्द्र  के साथ मनाया जाता है देश मेँ अमन चैन औऱ भाई चारा बना रहे उसके लिए हजरत इमाम आली मकाम साहब से दुआ करते है. हजरत साहब ने भी भाई चारे के साथ रहने का पैगाम दिया था जिसका हम सभी को पालन करना है हजरत इमाम हुसैन की शहादत को लोग याद करते हैं।  जबलपुर में मोहर्रम का खासा महत्व है जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

भोपाल की बहू अमृता त्रिपाठी ने साउथ कोरिया मे मिसेज यूनिवर्स जॉय का ख़िताब अपने नाम कर दैश प्रदेश का नाम रोशन किया।

भोपाल की बहू अमृता त्रिपाठी ने साउथ कोरिया में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।  अमृता ने मिसेज यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में इंडिया को रिप्रजेंट किया। 33 साल की अमृता ने मिसेज यूनिवर्स जॉय का ख़िताब अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 का क्राउन जीता था। मिसेज यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के बाद अमृता अब भोपाल लौट चुकी हैं। इस उपलब्धि पर वो बेहद खुश है उनका कहना है कि मानो उनका सपना पूरा हो गया, और सपने को सच में जीना, इससे बड़ा कुछ नहीं है। अमृता त्रिपाठी ने कहा कि मैंने नहीं सोचा था कि मेरा सपना पूरा होगा, वही उन्होंने अपने इस  यात्रा के बारे में बताया इस ब्यूटी पेजेंट में दुनिया के कोने-कोने से औरतें समारोह में शामिल हुई थीं। सभी के अलग कल्चर थे। मेरे लिए वो सब कुछ नया जेसा था, लेकिन मैंने कुछ अलग करने का ही सोचा था। इसलिए मैंने भारत को रिप्रेजेंट करते हुए वहां महिलाओं को मां दुर्गा के प्रतीक के रूप में दर्शाया। मैंने बताया कि मेरे देश में महिलाओं और बेटियों को देवी मानकर पूजा जाता है। उस प्रेजेंटेशन के बाद सभी ने खड़े होकर तालियां बजाईं, वो मोमेंट मेरे लिए सब...

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, जानिए उनका जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र।

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, जानिए उनका जीवन परिचय और राजनीतिक सफर। नईदिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। ये 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। बता दें 20 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने अपना 64वां जन्मदिन मनाया। देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल मुर्मू, झारखंड की पहली महिला गवर्नर भी रह चुकी हैं। उन्होंने 18 मई 2015 को पद संभाला था। दो बार विधायक रह चुकी द्रौपदी ने अपने करियर की शुरुआत टीचर के रूप में की। उन्होंने ओडिशा के सिंचाई विभाग में भी काम किया है। उन्हें बेस्ट विधायक के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। जीवन परिचय द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव के एक संथाल आदिवासी परिवार से आती हैं। इनका जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा में हुआ था। वह दिवंगत बिरंची नारायण टुडू की बेटी हैं। मुर्मू की शादी श्याम चरम मुर्मू से हुई थी। उन्होंने 1997 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। द्रौपदी मुर्मू 1997 में ओडिशा के राजरंगपुर जिले में पार्षद चुनी गईं। 1997 में ही म...

परदे में रहकर शकीरा ने लड़ा चुनाव, नहीं किया प्रचार खंडवा से पार्षद चुनाव जीती शाकीरा बिलाल हमेशा बुर्खा में दिखती हैं।

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव के नतीजे कई सीटों पर सामने आ गए हैं। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा ने परचम लहराया है। चर्चा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) की भी हो रही है। पार्टी ने प्रदेश में अपना खाता खोल लिया है। खंडवा में वार्ड नंबर 14 से एआईएमआईएम की प्रत्याशी शाकीरा बिलाल ने कांग्रेस की चार बार की पार्षद को हरा कर जीत हासिल की है। खंडवा की अगर बात करे तो यहां भी भाजपा की महापौर प्रत्याशी विजय हुई हैं। अमृता अमर यादव ने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19765 वोटों से हराया है। अमृता यादव को 51916 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आशा मिश्रा को 32153 वोट मिले। एआईएआईएम की उम्मीदवार को 9601 वोट मिले हैं। इस बीच शकीरा ने जीत हासिल करके प्रदेश में एआईएमआईएम के सफर की शुरुआत कर दी है। खास बात यह कि पूरे चुनाव में शाकीरा ने प्रचार नहीं किया। एआईएमआईएम की पार्षद प्रत्यशी गृहणी हैं। शकीरा के पति बिलाल पेंटर का काम करते हैं। खंडवा के छत्रपति शिवजी वार्ड से एआईएमआईएम की प्रत्यशी शकीरा के सामने कांग्रेस की चार बार से पार्षद रही नूरजहां थीं। यह वार्ड मुस्लिम बहुल वार्ड हैं।...

शिवसेनाके एकनाथ शिंने गुरुवार शाम महाराष्ट्र के नए सीएम पद की शपथ ली. जबकि देवेंद्र फडणवीस राज्य के नए उप-मुख्यमंत्री बने.

शिवसेनाके एकनाथ शिंने गुरुवार शाम महाराष्ट्र के नए सीएम पद की शपथ ली. जबकि देवेंद्र  फडणवीस राज्य के नए उप-मुख्यमंत्री बने.  एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में किया गया. इस दौरान शिवसेना और बीजेपी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे. बता दें कि एकनाथ शिंदे के बतौर सीएम पद की शपथ लेने के बाद अब अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र की नई कैबिनेट तय होगी. गुरुवार शाम को देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि आज शाम साढ़े सात बजे एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे, जबकि इनकी कैबिनेट अगले कुछ दिनों में शपथ लेगी. इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की थी वो राज्य की शिंदे सरकार का हिस्सा नहीं होंगे और बाहर से उन्हें समर्थन देंगे. इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंपा था. सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस पहले नई सरकार में कोई पद लेना नहीं चाहते थे लेकिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद वो उप-मुख्...

ढाई साल का मासूम तंत्र-मंत्र की बलि चढ़ गया। 13 दिन पहले घर के बाहर से खेलने के दौरान बच्चे का किडनेप कर लिया गया था। अगले दिन बच्चे का शव झाड़ियों में पड़ा मिला।

थाना जगनेर के गांव वरिगवां में ढाई साल का मासूम तंत्र-मंत्र की बलि चढ़ गया। 13 दिन पहले घर के बाहर से खेलने के दौरान बच्चे का किडनेप कर लिया गया था। अगले दिन बच्चे का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। मंगलवार को मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पूरी घटना बताई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 जून को वरिगवां गांव के रामअवतार का ढाई वर्षीय बेटा अचानक गायब हो गया था। काफी देर खोजबीन के बाद बच्चे के पिता ने बच्चा गायब होने की सूचना पुलिस को दी। जांच में जुटी पुलिस व ग्रामीणों को 16 जून को गायब हुए बच्चे का शव गांव से बाहर किबाड़ नदी के बहाव क्षेत्र में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में बच्चे की हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस हत्यारे तक पहुंचने के प्रयास में जुट गयी।  मंगलवार को मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पूरी घटना बताई। गांव के बाहर मिला बच्चे का शव मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 जून को वरिगवां गांव के रामअवतार का ढाई वर्षीय...

महिला समूह लोन देने वाले बैंक कर्मी से 1 लाख 20 ₹ की लूट वारदात।

महिला समूह लोन देने वाले बैंक कर्मी से लूट. जबलपुर में एक बैंक कर्मी से लूट का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि पनागर के सकरी और बिछुआ रोड के बीच बैंक कर्मचारी से 1 लाख 20 की लूट होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत के बाद क्राइम एएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि आशुभैया कुछवाहा ने पुलिस को बताया कि वह भारत फायनेंशियल बैंक में काम करता है। उक्त शाखा महिलाओं के समूह बनाकर लोन देने का कार्य करती है। पीडि़त बाइक में सवार होकर, समूहों से पैसे की वसूली कर लौट रहा था। तभी सकरी और बिछुआ रोड के बीच बाइक सवार नकाबपोशों ने रास्ता रोक लिया और डंडा मारकर पहले बैंक कर्मचारी को झटके से गिराया और बाइक में रखा पैसों से भरा हुआ बैग लेकर फरार हो गए। वहीँ पनागर में लूटकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गयी है। पुलिस थाना क्षेत्र सहित आसपास के थानों के सभी बदमाशों की लिस्ट खंगाल रही और कुंडली निकालकर उनकी पतासाजी करने में जुटी हुई है। वहीँ लूटक...

पत्नी की हत्या के बाद खुद को फांसी लगाकर की आत्महत्या कैची से की पत्नी की हत्या।

रांझी के शारदा नगर में पति ने की पत्नी की हत्या पत्नी की हत्या के बाद खुद को फांसी लगाकर की आत्महत्या कैची से की पत्नी की हत्या । जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के शारदा नगर इलाके में उस वक्त पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई जब एक पति ने अपनी ही पत्नी की कैची से हत्या कर दी। वही पत्नी की हत्या करने के बाद वह खुद भी फांसी के फंदे में झूल गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 4 महीने पहले पति पत्नी की शादी हुई थी वही मामले की सूचना पाकर रांझी थाना पुलिस एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे कहीं मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार शिंदे ने बताया कि पेशे से ऑटो ड्राइवर विभोर साहू ने पहले तो अपनी पत्नी रितु साहू की कैंची से हत्या कर दी उसके बाद विभोर साहू ने फांसी का फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम करते हुए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वही दोनों मृतकों की शादी 4 माह पहले हुई थी पुलिस पूरे मामले में अभी जांच कर रही है ...