Skip to main content

Posts

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, जानिए उनका जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र।

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, जानिए उनका जीवन परिचय और राजनीतिक सफर। नईदिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। ये 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। बता दें 20 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने अपना 64वां जन्मदिन मनाया। देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल मुर्मू, झारखंड की पहली महिला गवर्नर भी रह चुकी हैं। उन्होंने 18 मई 2015 को पद संभाला था। दो बार विधायक रह चुकी द्रौपदी ने अपने करियर की शुरुआत टीचर के रूप में की। उन्होंने ओडिशा के सिंचाई विभाग में भी काम किया है। उन्हें बेस्ट विधायक के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। जीवन परिचय द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव के एक संथाल आदिवासी परिवार से आती हैं। इनका जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा में हुआ था। वह दिवंगत बिरंची नारायण टुडू की बेटी हैं। मुर्मू की शादी श्याम चरम मुर्मू से हुई थी। उन्होंने 1997 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। द्रौपदी मुर्मू 1997 में ओडिशा के राजरंगपुर जिले में पार्षद चुनी गईं। 1997 में ही म...

परदे में रहकर शकीरा ने लड़ा चुनाव, नहीं किया प्रचार खंडवा से पार्षद चुनाव जीती शाकीरा बिलाल हमेशा बुर्खा में दिखती हैं।

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव के नतीजे कई सीटों पर सामने आ गए हैं। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा ने परचम लहराया है। चर्चा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) की भी हो रही है। पार्टी ने प्रदेश में अपना खाता खोल लिया है। खंडवा में वार्ड नंबर 14 से एआईएमआईएम की प्रत्याशी शाकीरा बिलाल ने कांग्रेस की चार बार की पार्षद को हरा कर जीत हासिल की है। खंडवा की अगर बात करे तो यहां भी भाजपा की महापौर प्रत्याशी विजय हुई हैं। अमृता अमर यादव ने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19765 वोटों से हराया है। अमृता यादव को 51916 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आशा मिश्रा को 32153 वोट मिले। एआईएआईएम की उम्मीदवार को 9601 वोट मिले हैं। इस बीच शकीरा ने जीत हासिल करके प्रदेश में एआईएमआईएम के सफर की शुरुआत कर दी है। खास बात यह कि पूरे चुनाव में शाकीरा ने प्रचार नहीं किया। एआईएमआईएम की पार्षद प्रत्यशी गृहणी हैं। शकीरा के पति बिलाल पेंटर का काम करते हैं। खंडवा के छत्रपति शिवजी वार्ड से एआईएमआईएम की प्रत्यशी शकीरा के सामने कांग्रेस की चार बार से पार्षद रही नूरजहां थीं। यह वार्ड मुस्लिम बहुल वार्ड हैं।...

शिवसेनाके एकनाथ शिंने गुरुवार शाम महाराष्ट्र के नए सीएम पद की शपथ ली. जबकि देवेंद्र फडणवीस राज्य के नए उप-मुख्यमंत्री बने.

शिवसेनाके एकनाथ शिंने गुरुवार शाम महाराष्ट्र के नए सीएम पद की शपथ ली. जबकि देवेंद्र  फडणवीस राज्य के नए उप-मुख्यमंत्री बने.  एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में किया गया. इस दौरान शिवसेना और बीजेपी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे. बता दें कि एकनाथ शिंदे के बतौर सीएम पद की शपथ लेने के बाद अब अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र की नई कैबिनेट तय होगी. गुरुवार शाम को देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि आज शाम साढ़े सात बजे एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे, जबकि इनकी कैबिनेट अगले कुछ दिनों में शपथ लेगी. इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की थी वो राज्य की शिंदे सरकार का हिस्सा नहीं होंगे और बाहर से उन्हें समर्थन देंगे. इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंपा था. सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस पहले नई सरकार में कोई पद लेना नहीं चाहते थे लेकिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद वो उप-मुख्...

ढाई साल का मासूम तंत्र-मंत्र की बलि चढ़ गया। 13 दिन पहले घर के बाहर से खेलने के दौरान बच्चे का किडनेप कर लिया गया था। अगले दिन बच्चे का शव झाड़ियों में पड़ा मिला।

थाना जगनेर के गांव वरिगवां में ढाई साल का मासूम तंत्र-मंत्र की बलि चढ़ गया। 13 दिन पहले घर के बाहर से खेलने के दौरान बच्चे का किडनेप कर लिया गया था। अगले दिन बच्चे का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। मंगलवार को मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पूरी घटना बताई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 जून को वरिगवां गांव के रामअवतार का ढाई वर्षीय बेटा अचानक गायब हो गया था। काफी देर खोजबीन के बाद बच्चे के पिता ने बच्चा गायब होने की सूचना पुलिस को दी। जांच में जुटी पुलिस व ग्रामीणों को 16 जून को गायब हुए बच्चे का शव गांव से बाहर किबाड़ नदी के बहाव क्षेत्र में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में बच्चे की हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस हत्यारे तक पहुंचने के प्रयास में जुट गयी।  मंगलवार को मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पूरी घटना बताई। गांव के बाहर मिला बच्चे का शव मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 जून को वरिगवां गांव के रामअवतार का ढाई वर्षीय...

महिला समूह लोन देने वाले बैंक कर्मी से 1 लाख 20 ₹ की लूट वारदात।

महिला समूह लोन देने वाले बैंक कर्मी से लूट. जबलपुर में एक बैंक कर्मी से लूट का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि पनागर के सकरी और बिछुआ रोड के बीच बैंक कर्मचारी से 1 लाख 20 की लूट होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत के बाद क्राइम एएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि आशुभैया कुछवाहा ने पुलिस को बताया कि वह भारत फायनेंशियल बैंक में काम करता है। उक्त शाखा महिलाओं के समूह बनाकर लोन देने का कार्य करती है। पीडि़त बाइक में सवार होकर, समूहों से पैसे की वसूली कर लौट रहा था। तभी सकरी और बिछुआ रोड के बीच बाइक सवार नकाबपोशों ने रास्ता रोक लिया और डंडा मारकर पहले बैंक कर्मचारी को झटके से गिराया और बाइक में रखा पैसों से भरा हुआ बैग लेकर फरार हो गए। वहीँ पनागर में लूटकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गयी है। पुलिस थाना क्षेत्र सहित आसपास के थानों के सभी बदमाशों की लिस्ट खंगाल रही और कुंडली निकालकर उनकी पतासाजी करने में जुटी हुई है। वहीँ लूटक...

पत्नी की हत्या के बाद खुद को फांसी लगाकर की आत्महत्या कैची से की पत्नी की हत्या।

रांझी के शारदा नगर में पति ने की पत्नी की हत्या पत्नी की हत्या के बाद खुद को फांसी लगाकर की आत्महत्या कैची से की पत्नी की हत्या । जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के शारदा नगर इलाके में उस वक्त पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई जब एक पति ने अपनी ही पत्नी की कैची से हत्या कर दी। वही पत्नी की हत्या करने के बाद वह खुद भी फांसी के फंदे में झूल गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 4 महीने पहले पति पत्नी की शादी हुई थी वही मामले की सूचना पाकर रांझी थाना पुलिस एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे कहीं मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार शिंदे ने बताया कि पेशे से ऑटो ड्राइवर विभोर साहू ने पहले तो अपनी पत्नी रितु साहू की कैंची से हत्या कर दी उसके बाद विभोर साहू ने फांसी का फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम करते हुए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वही दोनों मृतकों की शादी 4 माह पहले हुई थी पुलिस पूरे मामले में अभी जांच कर रही है ...

इंदौर में क्राइम ब्रांच ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

  जिले के तीन बीजेपी नेता इंदौर के विजयनगर स्थित एक स्पा सेंटर पर पड़े सेक्स रैकेट के छापे में पकड़ाए गए है।  पुलिस ने गुरुवार को इंदौर के विजयनगर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा । पुलिस ने इंदौर और थाईलैंड की 10 लड़कियों के साथ 8 लड़को पकड़ा। इनमें 3 लड़के खंडवा से है, जो बीजेपी के खालवा मंडल में युवा मोर्चा पदाधिकारी है। सेक्स रैकेट मामले में खंडवा के तीन युवकों गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लड़कों में वरूण यादव, विवेक नामदेव व अशोक सिंगला शामिल थे। तीनों युवक भाजपा के पदाधिकारी है। वरूण यादव युवा मोर्चा खालवा मंडल में उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री के पद पर है। वहीं अशोक सिंगला भाजपा का कार्यकर्ता है। आरोपियों पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों पर सेक्स रैकेट में धाराएं लगाई ।  यह तीनो भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के बेहद क़रीबी है।  शिवराज सरकार के वन मंत्री का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सफ़ाई दीओर  कहा हम लोग सार्वजनिक जीवन में जब काम करते हैं, अगर आपका कोई फ़ोटो ले रहा है तो मना नहीं कर सकता। अगर उन...

भोपाल पुलिस एवं नारकोटिक विंग्स के संयुक्त तत्वाधान में क्रियान्वित नशा मुक्ति अभियान

भोपाल पुलिस एवं नारकोटिक विंग्स के संयुक्त तत्वाधान में क्रियान्वित नशा मुक्ति अभियान उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल के निर्देश अनुसार तथा पुलिस अधीक्षक दक्षिण क्षेत्र श्री साईं थोटा के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान भोपाल पुलिस द्वारा तथा नारकोटिक विंग के साथ मिलकर क्रियान्वित किया गया जिसकी तारतम्यता में आज दिनांक 26 11 2021 को शासकीय हाई स्कूल नयापुरा लालघाटी में उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध शाखा श्रीमती निधि सक्सेना  उप निरीक्षक सुश्री रिचा त्रिपाठी तथा ग्रामीण स्वास्थ्य रक्षक संघ के कार्यकर्ताओं तथा नारकोटिक इकाई के अधिकारियों के द्वारा के द्वारा कक्षा नवी और दसवीं के छात्र छात्राओं कोको नशीले पदार्थ के बारे में जानकारी दी गई उन्हें नशीले पदार्थों का सेवन ना करें तथा नशीले पदार्थों के प्रति जागरूक रहने के लिए 1 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया साथ ही साथ बच्चों को गुड और बैड टच के बारे में भी बताया गया।बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रचलित नशीले पदार्थ एवं नशीली दवाइयों के बारे में बताया गया एवं उनको बताया गया कि यह नशीली दवाइयों का बुरा परिणाम आपकी सेहत के ऊपर क्या पड़ ...

पुलिस महकमें में मची हड़कंप गोली मारकर भाग निकले बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल हुआ दरोग़ा

पुलिस महकमें में मची हड़कंप गोली मारकर भाग निकले बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल हुआ दरोग़ा  ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिलासपुर में अज्ञात बदमाशों ने सब इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी को गोली मार दी, दरोगा को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना बिलासपुर कस्बा के केनरा बैंक के सामने की बताई गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोके जाने पर बदमाशों ने चौकी इंचार्ज अंकुर चौधरी पर गोली दाग़ दी और भाग गये। दनकौर थाना क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी आज दोपहर केनरा बैंक के सामने से आ रहे थे, उसी समय बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और अंकुर चौधरी पर फायरिंग कर दी। फ़ायरिंग की आवाज़ सुनकर बाजार में भगदड़ मच गई। घायल एसआई को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाइक सवार दोनों हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में पुलिस छानबीन कर रही है। ज्वाइंट सीपी लव कुमार के अनुसार वारदात के बाद कई टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्...

UP पुलिस ने फ़िर ली एक बेगुनाह की जान।

उत्तर प्रदेश आगरा के जगदीशपुर थाने के मालखाने से 25 लाख रुपए चुराने के इल्‍जाम में पकड़े गए अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत में मौत ।   विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है।  पीड़ित परिवार से मिलने आगरा जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया।  हालांकि बाद में उन्‍हें चार लोगों के साथ जाने की अनुमति मिल गई।  वाल्मीकि समाज के नेताओं ने परिवार के लिए एक करोड़ रुपए मुआवज़ा, सरकारी नौकरी और दोषी पुलिसवालों के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज़ कर सख्‍त कार्रवाई की मांग की है। 

Priya rajvansh murder mystery ! जुहू का बंगला बना हत्या का कारण। प्रिया राजवंश बॉलीवुड एक्ट्रेस।

Priya rajvansh murder mystery ! जुहू का बंगला बना हत्या का कारण। प्रिया राजवंश बॉलीवुड एक्ट्रेस। कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता कहीं जमीन तो कहीं आसमान नहीं मिलता। दोस्तों आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा वीरा सुन्दर सिंह की जिन्हें लोग प्रिया राजवंश के नाम से जानते है। प्रिया राजवंश का जन्म साल 1937 में शिमला में हुआ था। शिमला में ही प्रिया ने अपनी शुरुवाती पढ़ाई की थी। बचपन से ही कला में रुचि रखने वाली प्रिया ने पढ़ाई के दौरान कई नाटकों में हिस्सा लिया था। प्रिया राजवंश ने शिमला से ग्रेजुएशन करने के बाद लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से पढ़ाई की। उसी दौरान लंदन में एक फोटोग्राफर द्वारा क्लिक प्रिया की फोटो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गई। फिर क्या था उनकी खूबसूरती के चर्चे बॉलीवुड में होने लगे।  और वही निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद अपनी आने वाली फिल्म "हक़ीक़त" के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे थे और जब प्रिया राजवंश की तस्वीर उनके हाथ में आई। तो चेतन आनंद की तलाश खत्म हुई और उन्होंने फौरन प्रिया राजवंश से संपर्क क...

त्यौहार पर मचा हाहाकार तेज़ रफ़्तार वाहन महिंद्रा क्वांटो ने भीड़ को मारी टक्कर दर्जनभर घायल एक की मौत।

छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के पत्थलगांव में शुक्रवार को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए निकाले गए जुलूस में, तेज़ रफ़्तार वाहन महिंद्रा क्वांटो ने भीड़ को मारी टक्कर।  इसकी चपेट में आने से पत्थलगांव निवासी गौरव की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।  पर, प्रशासन ने केवल एक व्यक्ति की मौत की ही पुष्टि की है।  हादसे में दर्जनभर से अधिक लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दु:ख व्यक्त करते हुए मामले के जांच के निर्देश दिए हैं।  हादसे के बाद प्रदर्शन हुआ।  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हादसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा घोषित पचास पचास लाख रुपये मुआवजे के तर्ज़ पर मरने वालों के परिजनों को मुआवज़ा देने की मांग की गई। वाहन में सवार बबलू विश्वकर्मा, निवासी ग्राम बैढ़ना, जिला सिंगरौली मघ्य प्रदेश और शिशुपाल साहू, थे कार चला रहे दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

अमिताभ बच्चन अपने जन्मदिन के अवसर पर पान मसाला ब्रांडो के ऐड छोड़ने की घोषणा की है।

महानायक अमिताभ बच्चन आज हुए 89 वर्ष के जी हां दोस्तों आज अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है।महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में पैदा हुए थे। और अपने जन्मदिन के अवसर पर अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांडो के ऐड छोड़ने की घोषणा की है। लोगों का ऐसा मानना था कि देश की सीनियर मोस्ट पर्सनैलिटी होने के नाते अमिताभ बच्चन को ऐसे विज्ञापन नहीं करने चाहिए। नेशनल एंटी-टोबैको ऑर्गेनाइजेशन ने भी अमिताभ बच्चन से रिक्वेस्ट की थी कि बिग बी इस एड से अपना नाम वापस ले लें। ख़ैर दोस्तों न्यूज़ 20 प्लस की तरफ़ से हम बिग बी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां पेश करते हैं