करणसिंह की परेशानियां दूर हुई

    सीहोर जिले के ग्राम बमूलिया में रहने वाले 80 वर्षीय श्री करणसिंह परमार को अपने बुढ़ापे में ऊपरी खर्च के लिए काफी परेशानी होती थी। करण सिंह को पहले 300 रुपये प्रतिमाह की पेंशन मिलती थी, वह नाकाफी थी। इससे उनका खर्च पूरा नहीं हो पाता था। 
    करणसिंह की परेशानियां दूर हुई जब मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा वचन पत्र के अनुसार पेंशन दुगुनी कर दी गई है। अब करणसिंह को 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। वह अपनी जिंदगी सुखमय व्यतीत कर रहे हैं। 
    करणसिंह बताते हैं कि उनकी पत्नि का 15 वर्ष पहले स्वर्गवास हो गया है और उनके बच्चे भी नहीं हैं। वह पूरी तरह से अकेले ही अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। बड़ती उम्र के कारण अब वह कामकाज भी नहीं कर सकते है। वह अपने दैनिक खर्च के लिए पूरी तरह पेंशन पर ही निर्भर हैं। 
    करणसिंह का कहना है कि यदि मध्यप्रदेश सरकार पेंशन दुगनी न करती तो उन्हें खर्च की परेशानी बनी रहती। अब वह निश्चिंत हैं, क्योंकि अब उन्हें अपने बुढ़ापे के खर्चों के लिए कोई परेशानी नहीं होती है। बमूलिया निवासी करणसिंह परमार मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया को धन्यवाद देते नहीं थकते।


Comments